Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय एवं अनमोल विचार , Thomas Alva Edison Biography and Quotes In Hindi

थॉमस एल्वा एडिसन को आज एक महान वैज्ञानिक के रूप में पुरे विश्व में जाना जाता है . एडिसन  का नाम लिए बैगेर मानो साइंस ही अधूरी लगती है . एडिसन का साइंस के क्षेत्र में बड़ा योगदान है . ये एक महान अमरीकी आविष्कारक एवं व्यवसायी थे .

Thomas Alva Edison Biography In Hindi -


महान् आविष्कारक थामस ऐल्वा एडिसन का जन्म ओहायो राज्य के मिलैन नगर में 11 फ़रवरी 1847 ई. को हुआ था. एडिसन बचपन से पढने में तेज और कुशाग्र बुद्धि के थे . इन्होने छह वर्षो तक घर में रह कर ही शिक्षा प्राप्त की इनकी माता ने इनको पढ़ाया . इन्होने केवल 3 महीने स्कूल में शिक्षा ग्रहण की फिर भी एडिसन ने ह्यूम, सीअर, बर्टन, तथा गिबन के महान ग्रंथों एवं डिक्शनरी ऑव साइंसेज़ का अध्ययन 10वें जन्मदिवस तक पूर्ण कर लिया था.

एडिसन का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था . मात्र 12 वर्ष की आयु में उन्होंने फल बेचने एवं समाचार पत्र बाँटने का काम शुरू करके अपने परिवार के लिए आर्थिक सहयोग करने लगे . वे रेल में पत्र छापते और वैज्ञानिक प्रयोग करते थे  . उन्होंने तार प्रेषण में निपुणता प्राप्त कर 20 वर्ष की आयु तक, एडिसन ने तार कर्मचारी के रूप में नौकरी करने लेगे . नौकरी  से बचे समय को एडिसन ने प्रयोग और परीक्षण में लगाया.

एडिसन ने 14 कंपनियों की स्थापना की जिनमे जनरल इलेक्ट्रिक भी एक है, जनरल इलेक्ट्रिक आज  दुनिया की सबसे बड़ी व्यापर करने वाली कंपनी के नाम से जानी जाती है. थॉमस अल्वा एडिसन एक अमेरिकी अविष्कारक और व्यापारी के रूप में जाना जाता है . उन्होंने अनेक यंत्र एवम युक्तिया विकसित की जिनसे संसार भर में लोगो के जीवन में भारी बदलाव लाने का कार्य किया है . विद्युत् बल्ब तथा फोनोग्राफ सहित इन्होने हजारो आविष्कार किये .  उन्हें पहली औद्योगिक अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने का श्रेय भी दिया जाता है.

एडिसन के प्रमुख पेटेंट एवं आविष्कार -


  • 1869 ई. में एडिसन ने अपने सर्वप्रथम आविष्कार "विद्युत मतदानगणक" को पेटेंट कराया था.
  • एडिसन ने एक ही तार पर चार, छह, संदेश अलग अलग भेजने की विधि खोजी, स्टॉक एक्सचेंज के लिए तार छापने की स्वचालित मशीन को सुधारा, तथा बेल टेलीफोन यंत्र का विकास किया.
  • 1883 ई. में "एडिसन प्रभाव" की खोज की, जो कालांतर में वर्तमान रेडियो वाल्व का जन्मदाता सिद्ध हुआ.
  • 21 अक्टूबर 1879 ई. को एडिसन ने 40 घंटे से अधिक समय तक बिजली से जलनेवाला निर्वात बल्ब विश्व को भेंट किया.

  • प्रथम विश्वयुद्ध में एडिसन ने जलसेना सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष बनकर 40 युद्धोपयोगी आविष्कार किए.
  • एडिसन में US के 1093 पेटेंट्स कराये इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी में भी उनके कई सारे पेटेंट्स है.
18 अक्टूबर 1931 ई० को इस महा मानव ने इस संसार से विदा ले ली . थॉमस अल्वा एडिसन को इनके महान अविष्कारों के लिए जो उन्होंने अथक परिश्रम और कड़ी मेहनत के द्वारा मानव जाती की भलाई के लिए समर्पित किये . इसके लिए उन्हें हमेशा पुरे विश्व में याद रखा जायेगा.

Thomas Alva Edison Quotes In Hindi , थॉमस एल्व एडिसन के अनमोल विचार -


1. "जीवन में असफल हुए कई लोग वे होते है जिन्हें इस बात का आभास नही होता की , जब उन्होंने हार मान ली तो वे सफलता के कितने करीब थे ."  - थॉमस अल्वा एडिसन.

2. " में असफल नही हुआ हु मैंने सिर्फ 1000 हजार ऐसे तरीके खोजे है जो काम नही करते है " - Thomas Elva Edison.

3. "कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नही है " - थॉमस अल्वा एडिसन.

4. "यदि हम हर वो चीज कर दें जिसके हम सक्षम हैं, तो सचमुच हम खुद को चकित कर देंगे". - थॉमस अल्वा एडिसन.
                                                             
5. "मैंने अपने जीवन में एक भी दिन काम नहीं किया. ये सब मनोरंजन था.   - थॉमस अल्वा एडिसन.
                                                           
6. "मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि मैंने कभी भी हत्या करने के लिए हथियारों का आविष्कार नहीं किया. - थॉमस अल्वा एडिसन.
                                                           
7. "मैं वहां से शुरू करता हूँ जहाँ से आखिरी व्यक्ति ने छोड़ा था".  - थॉमस अल्वा एडिसन.

8. "एक शानदार आईडिया चाहते हो तो ढेर सारे आइडियाज सोचो." - थॉमस अल्वा एडिसन.

9. "एक विचार विकसित करने वाला लगभग हर आदमी उस बिंदु तक काम करता है जहां यह असंभव दिखता है, और फिर वह निराश हो जाता है। वह निराश होने की जगह नहीं है.   - थॉमस अल्वा एडिसन.

10. "प्रकृति वास्तव में अद्भुत है. केवल इंसान वास्तव में बेईमान है." - थॉमस अल्वा एडिसन.


Read More Hindi Quotes -
  • महात्मा गाँधी के अनमोल विचार -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ