Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

Calorie Chart Of Indian Food Pdf | भारतीय भोजन में कैलोरी की मात्रा की जानकारी

Calorie Chart Of Indian Foods 


भारतीय भोजन में कैलोरी की मात्रा की जानकारी -


स्वस्थ और फिट रहने के लिए हमें पता होना चाहिए की हम क्या खा रहे है और उसका हमारे स्वास्थ्य पर कैसा प्रभाव पड़ता है कुछ भोजन ऐसे होते है जिनका हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता जबकि कुछ का बुरा प्रभाव भी पड़ता है . 
अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमें बहुत ज्यादा जागरूक होने की आवश्यकता होती है . हम जो भी खाना खाते हमें उसके बारे में पता होना चाहिए की उसमे कितनी उर्जा यानी (Calorie / कैलोरी ) होती है . कैलोरी देखने में छोटा सा शब्द लगता है लेकिन हमारे शरीर के लिए इसके मायने बड़े है .
शरीर का वजन बढ़ना / घटना निर्भर करता है की हम कितनी कैलोरीज भोजन (खाने) के द्वारा ग्रहण कर रहे है और कितनी कैलोरीज दैनिंक दिनचर्या और एक्सरसाइज (व्यायाम) के द्वारा खर्च कर रहे है . इनमे संतुलन होना आवश्यक है . 
हमारे शरीर को लिमिटेड मात्रा में कैलोरी की आवश्यकता होती है लेकिन जब हम जरूरत से ज्यादा कैलोरी भोजन के रूप में लेने लगते है तो हमारा वजन बढ़ने लगता है . अपने शरीर के वजन को नियंत्रित रहने के लिए हमें पता होना चाहिए की हम जो खाना (भोजन) खा रहे है उसमे कितनी कैलोरी है - हम यहा आपको भारतीय खाने में कैलोरी की मात्रा की जानकारी दे रहे है -

Indian Food Calorie Chart / भारतीय भोजन कैलोरी चार्ट

नाश्ते में प्रयोग किये जाने वाले भोज्य पदार्थ -

 भोजन मात्रा कैलोरी की मात्रा
 अंडा (उबला हुआ)   1   80 कैलोरी
 अंडा (तला हुआ) 1 110 कैलोरी
 अंडे का आमलेट  1 120 कैलोरी
 सब्जी  1 कप  150 कैलोरी
 परांठा 1 150 कैलोरी
 पूरी 1 75 कैलोरी
 ब्रेड स्लाइस (बटर लगी हुई) 1 90 कैलोरी
 चपाती 1 60 कैलोरी
 इडली 1 कप 100 कैलोरी
 सांभर 1 कप 150 कैलोरी
 डोसा प्लेन 1 120 कैलोरी

दोपहर एवं शाम के भोजन में प्रयुक्त किये जाने वाले भोज्य पदार्थ -


 भोजन  मात्रा  कैलोरी की मात्रा (लगभग)
 चावल (उबले)  1 कप   120 कैलोरी
 चावल (तले हुए / फ्राई )  1 कप 150 कैलोरी
 फुल्का (चपाती) 1 60 कैलोरी
 नान 1 150 कैलोरी
 दाल 1 कप 150 कैलोरी
 दही 1 कप 100 कैलोरी
 करी / सब्जी 1 कप 150 कैलोरी
 करी / मीट 1 कप 175 कैलोरी
 सलाद 1 कप 100 कैलोरी
 कटलेट 1 75 कैलोरी
 अचार 1 चम्मच  30 कैलोरी
 सूप (क्लियर) 1 कप 75 कैलोरी
 सूप (हैवी) 1 कप 75 कैलोरी

पेय पदार्थ के रूप में प्रयुक्त किये जाने वाले भोज्य पदार्थ -


 भोजन  मात्रा  कैलोरी की मात्रा (लगभग)
 चाय (दूध व् चीनी के साथ) 1 कप 45 कैलोरी
 चाय ब्लैक(बिना दूध व् चीनी) 1 कप 10 कैलोरी
 कॉफी (दूध व् चीनी के साथ) 1 कप 45 कैलोरी
 दूध (चीनी के साथ) 1 कप 75 कैलोरी
 दूध (बिना चीनी के) 1 कप 60 कैलोरी
 हॉर्लिक्स (दूध व् चीनी के साथ) 1 कप 120 कैलोरी
 ताजे फल का जूस  1 कप 120 कैलोरी
 बियर 1 बोतल 200 कैलोरी
 अल्कोहल  1 पेग , स्माल75 कैलोरी 

स्वीट्स व अन्य भोज्य पदार्थो में कैलोरी की मात्रा -
 भोजन  मात्रा  कैलोरी की मात्रा (लगभग)
 जैम  1 चम्मच 30 कैलोरी
 बटर 1 चम्मच 50 कैलोरी
 घी 1 चम्मच 50 कैलोरी
 चीनी 1 चम्मच 30 कैलोरी
 बिस्किट 1  30 कैलोरी
 आइस क्रीम  1 कप 200 कैलोरी
 मिल्क शेक  1 ग्लास 200 कैलोरी
 समोसा 1  100 कैलोरी
 भेल पूरी / गोल गप्पे / पानी पूरी  1 हेल्पिंग 150 कैलोरी 
 कबाब  1 प्लेट 150 कैलोरी 
 फ्रूट  1 हेल्पिंग 75 कैलोरी 
 भारतीय मिठाई  1 पीस 150 कैलोरी 

उपर दी गयी जानकारी के आधार पर आप जान सकते है की किस प्रकार के भोजन में कितनी कैलोरी होती है . अपने आप को फिट रखने के लिए कैलोरी सीमित मात्रा में ही ले तथा नियमित एक्सरसाइज भी करे .

Download Indian Calorie  Chart in Hindi (Pdf) - Click Here To Download.

Related Post -

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

  1. Health is wealth .in today's life people really don't care about health. But your article is so much in easy and simple manner to understand to keep body healthy. Don't miss WORLD'S BEST Games

    जवाब देंहटाएं
  2. Information is good but but it is ambiguous in measurements. How much is 1 cup? There is no fixed value of 1cup so you must either tell how many grams in 1 cup or provide values in grams and milliliters.

    जवाब देंहटाएं